Maiya Samman Yojana 16th Installment: सभी महिलाओं के खाते में इस दिन आएंगे 16वीं किस्त के 2500 रूपये, फाइनल तिथि जारी

Maiya Samman Yojana 16th Installment: झारखंड राज्य की महिलाओं के लिए एक बार फिर खुशखबरी की बात है। मंईयां सम्मान योजना के तहत दिवाली से पहले 15वीं किस्त जारी की गई थी, जिसके बाद अब सरकार ने 16वीं किस्त को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह योजना राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। इस योजना के तहत हर पात्र महिला को ₹2500 प्रतिमाह की राशि उनके बैंक खाते में सीधे भेजी जाती है।

अब सरकार 16वीं किस्त के वितरण की तैयारी में है, ताकि जिन महिलाओं की पिछली किस्त रुकी हुई थी, उन्हें एक साथ दो किस्तों का लाभ दिया जा सके। उम्मीद की जा रही है कि नवंबर 2025 के मध्य तक 16वीं किस्त का पैसा महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। अगर आप भी मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी हुई है तो आज का यह लेख आपके लिए है, यहां आपको 16वीं किस्त से जुड़ी संपूर्ण जानकारी मिलेगी।

Maiya Samman Yojana 16th Installment Date

महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड की ओर से मिली ताज़ा जानकारी के अनुसार, मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। महिलाओं के खाते में 15 नवंबर तक किस्त की राशि भेज दी जाएगी। लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों का सत्यापन और DBT प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। इस बार सरकार की योजना है कि 12 जिलों की महिलाओं को पहले चरण में भुगतान किया जाएगा।

इन जिलों में रांची, देवघर, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर और गढ़वा जैसे जिले शामिल हैं। जिन महिलाओं की पिछली किस्त होल्ड पर थी, उन्हें इस बार डबल पेमेंट यानी ₹5000 दिए जाएंगे। सरकार चाहती है कि कोई भी पात्र महिला Maiya Samman Yojana 16th Installment से वंचित न रहे।

Maiya Samman Yojana 16th Installment के लिए पात्रता

  • महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • लाभार्थी की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में न हो या आयकर दाता न हो।
  • महिला या परिवार के नाम पर चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) नहीं होना चाहिए।
  • बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक और DBT सुविधा सक्रिय होना जरूरी है।
  • जिन महिलाओं का आवेदन वेरिफिकेशन में लंबित है, उन्हें जल्द ही भौतिक सत्यापन कराना होगा ताकि 16वीं किस्त का लाभ मिल सके।

Maiya Samman Yojana 16th Installment Status कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद होमपेज पर “लॉगिन” विकल्प चुनें और अपना आधार नंबर या आवेदन आईडी डालें।
  • अब आपको “किस्त स्थिति देखें” सेक्शन में जाना है।
  • यहाँ आप देख सकते हैं कि Maiya Samman Yojana 16th Installment की राशि आपके बैंक खाते में आई है या नहीं।
  • अगर आपको बैंक से SMS नहीं मिला है, तो पासबुक अपडेट कराएं या अपने नजदीकी CSC सेंटर से पेमेंट स्टेटस जांचें।
  • इसके अलावा नेट बैंकिंग, फोन पे, पेटीएम या गूगल पे के जरिए भी आप ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देखकर यह जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon